फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Locked youth in the future, waiting for a job

संदूकों में बंद हुआ भविष्य, नौकरी के इंतजार में लाखों युवा

Sun, 09 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद Updated Sun, 09 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Locked youth in the future, waiting for a job
नगर नगर - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक लगी तो लाखों युवाओं का भविष्य संदूकों में बंद हो गया। अब वह कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट से भर्ती करने की अनुमति मिलने पर ही अब भर्ती संभव है। वहीं आवेदन कर चुके युवा इसकी जानकारी करने के लिए नगर निगम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद नगर निगम में करीब 2300 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होनी थी। इसके लिए पांचवीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और एमबीए कर चुके युवाओं ने भी आवेदन किया था। करीब 80 हजार से ज्यादा आवेदन नगर निगम पहुंचे थे।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने सभी आवेदकों का रिकार्ड कंप्यूटर पर दर्ज भी करा दिया था। इनके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी नगर पालिका में भी भर्ती होनी थी। बुलंदशहर जिले की नगर पालिकाओं में भी करीब 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी करीब एक लाख से ज्यादा आवेदन पहुंचे थे। निकाय अधिकारियों ने तैयारियां पूरी करा ली थीं। अब मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में न सिर्फ आवेदकों को बल्कि निगम अफसरों को भी कोर्ट के आदेश का इंतजार है।


स्थिति जानने निगम पहुंचते हैं आवेदक
भर्ती पर लगी रोक के संबंध में कोई आदेश आया या नहीं इसकी जानकारी लेने के लिए आवेदक नगर निगम पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को फर्रूखनगर निवासी राहुल और खेकड़ा निवासी रविंद्र नगर निगम में भर्ती का स्टेटस जानने के लिए निगम मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed