फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   loan for msme in district

एमएसएमई पैकेज से 5247 उद्योगों के लोन के लिए आवेदन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
loan for msme in district
एमएसएमई पैकेज से 5247 उद्योगों ने लिया कोट्रल फ्री लोन - 11 हजार से अधिक उद्यमियों को 1235 करोड़ से लोन की व्यवस्था - 428 करोड़ के लोन की चल रही है प्रक्रिया माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संकट और लॉकडाउन से त्रस्त उद्योगों पटरी पर लाने के लिए को लोन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिले में करीब 11270 एमएसएमई को 1235 करोड़ का लोन विभिन्न बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इनमें से 5247 उद्योगों के लिए 428 करोड़ के लोन की प्रक्रिया चल रही है। जिले के 5247 उद्योगों के लिए 428 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। इनमें से भी चार हजार से अधिक उद्यमियों के बैंक खाते में 217 करोड़ रुपये पहुंचे हैं। केंद्र सरकार की ओर से नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी बनाकर एमएसएमई इकाईयों को लोन दिया जा रहा है। कोरोना के बाद नई व्यवस्था के तहत माइक्रो इंटरप्राइजेज प्लांट मशीनरी में एक करोड़ तक इंवेस्टमेंट या पांच करोड़ रुपये तक टर्नओवर, स्माल में 10 करोड़ रुपये तक इंवेस्टमेंट या 50 करोड़ रुपये का टर्नओवर व मीडियम में पांच से 10 करोड़ का इंवेस्टमेंट या 250 करोड़ रुपये का टर्नओवर लागू किया है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक सरकार की ओर से जारी तीन लाख करोड़ रुपये के पैकेज में जिले में इसके लिए 11 हजार 270 उद्यमी पात्र मिले हैं, जो 1235 करोड़ रुपये का ऋण ले सकते हैं। ----- उद्यमियों का कहना, नियम तय कर रहे हैं बैंक उद्यमी साकेत अग्रवाल ने बताया कि एमएसएमई पैकेज में बैंक अपने ही नियम लागू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने बिना गारंटर के लोन की व्यवस्था की है जबकि बैंक गारंटर भी मांग रहे हैं और लोन के लिए लंबी चौड़ी प्रक्रिया भी अपना रहे हैं। ---- एमएसएमई के लिए नियमानुसार लोन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें जनपद के 50 फीसद उद्यमियों ने आवेदन किया है। 217 करोड़ से अधिक लोन उद्योगों को दिया गया है। - एसपी यादव, अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed