फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Leopard caught in Hindon Air Force Ghaziabad

Ghaziabad: हिंडन एयरफोर्स में पकड़ा गया तेंदुआ, चार माह पूर्व ही एयरफोर्स ने की थी वन विभाग से शिकायत

Sat, 08 Feb 2025 11:12 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Feb 2025 11:12 PM IST
सार

वन विभाग दो माह से लगातार हर रात हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में जहां एयरक्राफ्ट खड़े होते हैं उससे करीब ढाई किलोमीटर अंदर पिंजड़ा लगाता था। पिछले दो महीने से हर शाम छह बजे ही चारे के रूप में एक कुत्ता पिंजड़े के अंदर डाल दिया जाता था।

विज्ञापन
Leopard caught in Hindon Air Force Ghaziabad
तेंदुआ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंडन एयरबेस में दो माह की मशक्कत के बाद वन विभाग की पकड़ में तेंदुआ आ गया। वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित शिवालिक की पहाड़ियों से पकड़ा। हिंडन एयरबेस में तेंदुआ होने की शिकायत भारतीय वायु सेना( आईएएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने नवंबर 2024 में ही वन विभाग से की थी। वन विभाग ने तभी से यहां पिंजरा रखा हुआ था। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में तेंदुआ शुक्रवार की सुबह फंसा दिखा।

विज्ञापन

वन विभाग दो माह से लगातार हर रात हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में जहां एयरक्राफ्ट खड़े होते हैं उससे करीब ढाई किलोमीटर अंदर पिंजड़ा लगाता था। डीएफओ ईशा तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एयरफोर्स से फोन आया कि पिंजड़ा में तेंदुआ फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम को वहां भेजा गया, टीम तेंदुए को लेकर शिवालिक पहुंची और वहां उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया है। हिंडन एयरबेस में तेंदुआ के पकड़े जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार वर्ष का है तेंदुआ
वन विभाग के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब तीन से चार वर्ष की है। उसे पकड़कर शिवालिक की पहाड़ियों में मौजूद राजा जी नेशनल पार्क में छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने में तेंदुए को पकड़ने के लिए कई बार गश्त भी किया गया, लेकिन घना जंगल होने के कारण तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा था।

विज्ञापन

दूसरी तरफ रनवे से रोजाना उड़ने वाली उड़ानों की सुरक्षा को भी खतरा था कि यदि गलती से उड़ान के दौरान यह किसी एयरक्राफ्ट के रास्ते में आ जाए तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है। हिंडन एयरफोर्स के अंदर आवासीय परिसर और स्कूल भी हैं। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को भी खतरा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed