{"_id":"654b689a20e429748e056fc5","slug":"kumar-vishwas-security-personnel-assaulting-doctor-has-surfaced-video-viral-2023-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टर के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर कवि ने लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टर के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर कवि ने लिखी ये बात
Wed, 08 Nov 2023 04:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 08 Nov 2023 04:44 PM IST
सार
कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर एक डॉक्टर से मारपीट का आरोप लगा है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कवि ने अपने एक्स पर एक पोस्ट जारी कर इस घटना के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
डॉक्टर से मारपीट में घिरे कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कवि कुमार विश्वास एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके सुरक्षाकर्मियों पर एक डॉक्टर ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं इस घटना को लेकर कुमार विश्वास ने खुद एक्स पर एक पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों से हुई मारपीट के बाद डॉक्टर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक कार के अंदर डॉक्टर बैठे हैं और उनके चेहरे से खून बहता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टर के बीच बहस हो गई थी। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में वसुंधरा सेक्टर एक स्थित एलिवेटेड रोड के नीचे डॉक्टर पल्लव कुमार को एक राष्ट्रीय कवि के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पीटने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल डॉक्टर का कहना है कि गाड़ी साइड करने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से बहस हुई थी जिसमें उन्होंने अचानक पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मौके पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। घायल डॉक्टर इंदिरापुरम कोतवाली में मामले की शिकायत दे रहे हैं।
आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की।जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु…
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 8, 2023
वहीं दूसरी तरफ कवि कुमार विश्वास ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की।जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। बल्कि पुलिस को रिपोर्ट कर दी है।कारण पता नहीं चल पाया।