{"_id":"6002f5868ebc3e2e5a1f889f","slug":"kisan-andolan-stealing-cases-increased-continues-at-up-gate-20-cctv-camera-will-be-installed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन की भीड़ में जेबकतरे: यूपी गेट पर बढ़ीं चोरियां, अब 20 सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन की भीड़ में जेबकतरे: यूपी गेट पर बढ़ीं चोरियां, अब 20 सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
Sat, 16 Jan 2021 07:47 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी गेट पर 50 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में अब रात के समय में संदिग्ध और उपद्रवी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर गाजीपुर किसान आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने वॉलंटियर तैनात किए हैं। साथ ही 20 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। इसमें से चार कैमरे लगा दिए गए हैं। मॉनिटरिंग के लिए तीन कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। जिससे वारदातों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
50 दिनों से यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। लगातार किसानों की संख्या बढ़ रही है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। आंदोलन की भीड़ में संदिग्ध, जेबकतरे और चोर शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
कंबल, कपड़े, मोबाइल, गीजर, समेत अन्य सामान चोरी हो रहा है। इसको रोकने के लिए गाजीपुर किसान आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने रात के समय में आंदोलन स्थल पर संदिग्ध और उपद्रवियों के आने पर रोक लगा दी है। दस बजे के बाद कोई भी आंदोलन स्थल पर नहीं जा सकेगा। वॉलंटियर हेड जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि खोड़ा कट से लेकर यूपी गेट तक और फ्लाईओवर के नीचे वॉलंटियर तैनात किए गए हैं। जो शाम छह से सुबह सात बजे तक शिफ्ट में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
लगाए गए बैरियर, वाहनों की निर्धारित की गई स्पीड
आंदोलन स्थल पर किसानों ने संख्या बढ़ने के दौरान कई जगह पर बीच में बैरियर लगाए हैं। साथ ही जगह-जगह सड़कों पर वाहनों की स्पीड 15 किमी निर्धारित की गई है। सड़क पर यह पेंट से लिखा गया है। जिससे आंदोलन स्थल पर कोई भी वाहनों की तेज रफ्तार से न चलाए।