फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kedarnath accident: Last rites of third youth performed at Nigam Bodh Ghat

केदारनाथ हादसा : तीसरे युवक का निगम बोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath accident: Last rites of third youth performed at Nigam Bodh Ghat
खोड़ा। केदारनाथ में बादल फटने के दौरान सैलाब में बहे चार दोस्तों में बृहस्पतिवार रात तीन के शव मिले। शनिवार को परिजनों ने हरिद्वार में मोनू और निखिल का जबकि सुमित शुक्ला का दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रुद्रप्रयाग में बादल फटने के बाद लापता लोगों की तलाश में बचाव एवं राहत दल के जवान जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार रात टीम को कई लोगों के शव मिले। इसकी सूचना खोड़ा से लापता चारों दोस्तों के घर पर दी गई। रात में परिजन रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गए। सुबह में अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने कई लोगों के शवों में से मोनू पुत्र अनुराग, निखिल पुत्र राकेश और सुमित शुक्ला पुत्र राम अभिषेक शुक्ला के रूप में पहचान की। पानी में बहने से तीनों के शव बुरी तरह गल चुके थे। शनिवार को निखिल और मोनू का हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर दिया जबकि सुमित शुक्ला के परिजनों ने क्रिया कर्म की प्रक्रिया दिल्ली के निगम बोध घाट पर करने के लिए कहा। दोपहर में परिजन शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। शाम करीब छह बजे दिल्ली पहुंचने के बाद वहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान खोड़ा के तमाम लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed