फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kavya murder case: Mother kept beating, Ankit kept guarding outside the house

काव्या हत्याकांड : मां पीटती रही, अंकित घर के बाहर पहरा देता रहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kavya murder case: Mother kept beating, Ankit kept guarding outside the house
हापुड़। छह वर्षीय मासूम काव्या की हत्यारोपी उसकी मां सुलेखा और तहेरे भाई अंकित के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। हत्या से पहले मां ने उसे खूब यातनाएं दी। इसके बाद चेहरे और गले पर दरांती से आठ से दस वार किए। इस दौरान अंकित घर के बाहर पहरा देता रहा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर में 31 मार्च की देर शाम खंडहरनुमा मकान में काव्या का शव मिला था। पुलिस ने मृतका के घर की बारीकी से जांच की तो पूरा मामला खुल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के चहरे, गले और पेट पर दरांती से आठ वार किए गए थे। उसकी मौत सिर में भारी वस्तु लगने से बताई गई। हवस में अंधी मां पर क्रूरता इस कदर हावी थी कि उसने हत्या से पहले खूब यातनाएं दी। बच्ची को डंडे से भी पीटा गया। पुलिस के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी हत्या की गई। हत्या के दौरान आरोपी अंकित मकान के बाहर खड़ा होकर रखवाली कर रहा था। बच्ची की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए उसे रसोई में ले जाकर उसका मुंह भींचकर हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

करीब सात माह से दोनों के बीच थे संबंध
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि काव्या के पिता राजीव तोमर ट्रक ड्राइवर होने के कारण अक्सर बाहर रहते थे। इसी दौरान करीब सात माह पहले सुलेखा के उसके अपने जेठ के पुत्र अंकित से संबंध बन गए। जब भी मौका मिलता अंकित सुलेखा के घर पहुंच जाता। 31 मार्च की दोपहर भी अंकित घर पहुंचा तो मां ने काव्या को बाहर खेलने भेज दिया। कुछ देर में ही काव्या वापस आ गई और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद दोनों ने बच्ची को ठिकाने लगाने का मन बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर से मस्जिद तक अंकित ने कराया ऐलान

हत्या के बाद बच्ची के लापता होने का नाटक करते हुए जहां मां सुलेखा ने रोना-पीटना शुरू कर दिया, वहीं अंकित गांवों वालों के साथ बच्ची की तलाश में जुट गया। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों को उस पर शक न हो, इसके लिए वह गांव के मंदिर और मस्जिद गया और वहां से काव्या के लापता होने का ऐलान कराया। उसने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई थी। लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों टूट गए। प्रेसवार्ता के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed