फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Juma city in celebration of the New Year, there was fireworks

नए साल के जश्न में झूमा शहर, हुई आतिशबाजी

Sun, 01 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Juma city in celebration of the New Year, there was fireworks
अन्य - फोटो : अमर उजाला
रात के 12 बजे बजे ही नए साल के जश्न से शहर डूब गया। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से शोर से शहर गूंज उठा। हर ओर हंसी खुशी, मौज मस्ती और नाच गाने का माहौल रहा। गाजियाबाद और हॉट सिटी में 2016 की विदाई और 2017 का स्वागत धूम धड़ाके के साथ हुआ। आधी रात तक पार्टियों चलीं, जहां संगीत की तेज धुन पर लोग जमकर थिरके। 
विज्ञापन


जहां कपल्स ने होटलों, डिस्कोथेक, पब और लाउंज का रुख किया वहीं फैमिली ने शॉपिंग मॉल्स में हुए आयोजनों को चुना। इसके साथ ही लोग फिल्म देखने भी पहुंचे। शनिवार की शाम से रात 11 बजे के पहले तक ज्यादातार मल्टीप्लेक्स के शो हाउसफुल रहे।
विज्ञापन


 ओप्यूलेंट मॉल में शाम पांच बजे से नए साल का जश्न शुरू हो गया। टीएचए के शिप्रा मॉल, पैसेफिक मॉल, ईडीएम मॉल, महागुन मॉल को नव वर्ष के अवसर पर सजाया गया। मॉल की तरफ सें रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। 12 बजने में जब से कुछ सेकेंड बाकी रह गए तो काउंटडाउन शुरू हो गया और 12 बजते ही सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही आगामी वर्ष को शांति और सौहार्द से मनाने का संकल्प लिया।

सोसायटीज में भी डीजे की धुन पर थिरके लोग
  इंदिरापुरम की एटीएस सोसायटी में धूमधाम से नव वर्ष का स्वागत किया गया। सोसायटी के फेज टू एमपी थियेटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीजे की धुनों पर रेजिडेंट्स जमकर थिरके। सोसायटी के बच्चों और महिलाओं ने ग्रुप परफॉरमेंस दी।

लोगों ने कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टॉल पर जमकर मस्ती की। मकनपुर में नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी पंडित तेजपाल शर्मा ने इस दौरान सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर तेजपाल शर्मा, नंदकिशोर, अनांद त्यागी, सुभाष त्यागी, राधे त्यागी, विनोद त्यागी आदि मौजूद रहे।

अभयखंड के मिलन विहार में द्वारा दादा-दादी और नाना-नानी की डांस परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र रही। वहीं नीतिखंड-1 में भी नव वर्ष का स्वागत जश्न के साथ किया गया। नीतिखंड-3 में भी आरडब्ल्यूए की तरफ से पार्टी का आयोजन किया गया। सभी ग्रुप के लोगों के लिए एक्टिविटी रखी गई।

जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने भी पूरे दिन नए साल का जश्न मनाया। नंदग्राम स्थित शांति फार्म हाउस में पंकज राय मॉडल बाल विद्या मंदिर के स्टूडेंट्स ने डांस गानों के साथ नए साल का जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। गुरुकुल स्कूल के शिक्षिकाओं ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर गीत संगीत का कार्यक्रम किया।

विश्वशांति के लिए योग से साथ किया नए साल का स्वागत 
इंदिरापुरम स्थित रेल विहार सोसायटी में योग गुरू मुनेश सिन्हा ने योग और ध्यान के साथ नए वर्ष का स्वागत किया। इंटरनेट के माध्यम से दुनिया से हजारों लोग जुड़े और रात 11:30 बजे से 12:10 बजे तक लोगों ने योग किया और नए वर्ष के स्वागत के साथ विश्व शांति की कामना की।

योग गुरू मुनेश सिन्हा ने कहा कि विश्वशांति के लिए योग और ध्यान से बेहतर कुछ नहीं। ध्यान से मन शुद्ध होता और पॉजीटिव एनर्जी आती है। 

पुलिस रही अलर्ट
 नए साल के जश्न के दौरान हुड़दंग करने वालों को रोकने के लिए शनिवार दिनभर पुलिस सतर्क रही। मॉल्स, होटल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

नए साल के जश्न के दौरान अक्सर युवा शराब के नशे में हुड़दंग करते हैं। इसे देखते हुए पहले ही एसएसपी की ओर से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार सुबह से ही वैशाली, वसुंधरा इंदिरापुरम और कौशांबी आदि के होटलों और मॉल्स के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया।

महागुन, ईडीएम, पैसिफिक, वर्ल्ड स्क्वॉयर आदि मॉल्स में चेकिंग हुई। संदिग्ध लोगों के साथ संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि सभी चौकी क्षेत्रों में पीस मीटिंग कर लोगों को आगाह कर दिया गया था कि हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


एसएसपी ने फायरिंग करने पर भी तुरंत लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए थे। सीओ ने बताया कि शराब पीकर ड्राइव कर रहे करीब एक दर्जन वाहन चालकों के चालान भी काटे । शनिवार सुबह बॉर्डर शुरू हुआ चेकिंग अभियान रविवार सुबह भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed