फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   JNNYC entered the semi-finals

Ghaziabad News: जेएनएनवाईसी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
JNNYC entered the semi-finals
गाजियाबाद। गोरखपुर स्थित सिद्धार्थनगर में खेले जा रहे पांचवें अखिल भारतीय गौतम बुद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में जिले से जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र (जेएनएनवाईसी) की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।मैच जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत उत्तराखंड के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जेएनएनवाईसी ने पहले गेंदबाजी चुनी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत उत्तराखंड ने निर्धारित ओवर में 134 रन बनाए। अभिषेक ने 48 और आरूष ने 28 रन बनाए। जेएनएनवाईसी से आयुष चौहान ने तीन और जसप्रीत ने दो विकेट लिए। जेएनएनवाईसी की टीम ने 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और सात विकेट से मैच जीता। विकास राय ने 57 और साहिल शर्मा ने 50 रन बनाए। आयुष चौहान प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed