फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelry and cash stolen by cutting net in businessman's flat

Ghaziabad News: कारोबारी के फ्लैट में जाली काटकर गहने और नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen by cutting net in businessman's flat
इंदिरापुरम। शिप्रा सनसिटी सोसायटी फेज-2 में चोरों ने कपड़ा कारोबारी के फ्लैट में बालकनी से चढ़कर लोहे की जाली काटी और अलमारी से गहने व सवा लाख रुपये चोरी कर लिये। कारोबारी परिवार के लोगों के साथ पास की सोसायटी में ससुर के घर गए थे।
विज्ञापन

कारोबारी ने बताया कि उनका नोएडा में कपड़े का कारोबार है। सोमवार रात पौने नौ बजे वह पत्नी और 9 साल की बेटी के साथ जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में ससुर से मिलने गए थे। इस बीच चोर बालकनी से ऊपर चढ़कर उनके फ्लैट में पहुंच गए। फिर लोहे की जाली काटकर लकड़ी का गेट खोल लिया। अंदर जाकर अलमारी से सोने की चेन, कंगन, कानों के झुमके व तीन अंगूठी के अलावा सवा लाख रुपये चोरी कर लिये। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रात सवा दस बजे कारोबारी और उनका परिवार घर लौटा तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। कारोबारी ने इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी से चोरों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी। वहीं, श्याम पार्क एक्सटेंशन में रहने वाले लक्ष्मी यादव के घर से चोर रात 11:30 बजे दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए टीम अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed