Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jam sewers from weekend, people upset

Ghaziabad News: सप्ताहभर से जाम सीवर, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jam sewers from weekend, people upset
वैशाली। क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित ए ब्लॉक में सीवर लाइन के जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके की मुख्य सीवर लाइन सप्ताह भर से जाम होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है। सीवर का गंदा पानी बैक होने के कारण घरों में घुस रहा है। स्थानीय निवासी अजीत राय ने बताया कि सीवर की समस्या को लेकर जलकल विभाग में कई बार शिकायत की जा चुकी है। मंगलवार को कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचे थे, लेकिन जेटिंग मशीन आने की बात कहकर काम अधूरा छोड़कर चले गए। बुधवार को भी सुबह से दो बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। घरों में गंदा पानी भरने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, अवर अभियंता, सोमेंद्र तोमर ने बताया जेटिंग मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य में देरी हुई जल्द ही स्थिति को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed