फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Iron frame collides with high tension line while putting up hoarding, two burnt

Ghaziabad News: होर्डिंग लगाते समय हाईटेंशन लाइन से टकराया लोहे का फ्रेम, दो झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Iron frame collides with high tension line while putting up hoarding, two burnt
गाजियाबाद। गोविंदपुरम में एक ब्यूटी पार्लर की छत पर होर्डिंग लगाते समय उसका लोहे का फ्रेम ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इसमें होर्डिंग लगा रहे दोनों युवक बुरी तरह झुलस गए। उनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पटेलनगर स्थित एक होर्डिंग बैनर की दुकान पर अमनदीप व राज नौकरी करते हैं। अमरदीप ने बताया कि वह मालिक के कहने पर रविवार की शाम को करीब 4:30 बजे गोविंदपुरम स्थित एक ब्यूटी पार्लर की छत पर एक बैनर लगाने गए थे। इसी दौरान जिस लोहे के फ्रेम पर बैनर लगा हुआ था, वह ऊपर से गुजर रही 11000 की हाई टेंशन लाइन की संपर्क में आ गया। करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए और छत पर गिर पड़े। चीखपुकार के बीच मौके पर ब्यूटी पार्लर संचालक व अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया। इस बारे में एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। मामले में किसी भी पक्ष ने अभी कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी है। मौके पर पुलिस को भेज कर प्राथमिक जांच कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed