{"_id":"6afdf6216dbbb73432067524","slug":"interviews-for-phd-admission-on-the-27th-and-28th-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1024922-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पीएचडी में प्रवेश के लिए 27 और 28 को साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पीएचडी में प्रवेश के लिए 27 और 28 को साक्षात्कार
विज्ञापन
गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने वाणिज्य विषय में पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। अवमुक्त श्रेणी के अभ्यर्थियों को 27 और 28 नवंबर को सुबह दस बजे वाणिज्य विभाग में उपस्थित होना होगा।
विश्वविद्यालय ने अगस्त में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरे हैं, उन्हें अब आरएआरसी के समक्ष साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों का पीएचडी अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को मूल और स्वप्रमाणित प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इसमें समस्त शैक्षणिक अभिलेख शामिल हैं। भरे गए आवेदन फॉर्म की एक प्रति और प्रवेश पत्र भी लाना होगा। पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और पहचान पत्र भी आवश्यक हैं। जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। नेट या जेआरएफ या पीएचडी प्रवेश प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रस्तावित शोध क्षेत्र के बारे में 500 शब्दों में एक लेख भी तैयार रखें। पार्ट टाइम पीएचडी संबंधी अर्हता के दस्तावेज भी साथ लाएं।