फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inspector sexual assault poetess by giving intoxicants in tea in Ghaziabad blackmailed for seven months

Ghaziabad: चाय में नशीला पदार्थ देकर दरोगा ने कवयित्री से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर सात महीने तक बनाए संबंध

Thu, 29 Dec 2022 02:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 29 Dec 2022 02:01 PM IST
सार

गाजियाबाद के कविनगर में रहने वाली एक कवयित्री ने एक दरोगा पर उसका सात महीने तक बार-बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर टेबलेट देकर गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Inspector sexual assault poetess by giving intoxicants in tea in Ghaziabad blackmailed for seven months
आरोपी दरोगा अक्षय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीसीपी ग्रामीण के पीआरओ रहे दरोगा अक्षय मिश्रा ने चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में एक कवयित्री के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने से संबंध बनाए। इसी बीच कवयित्री गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। 

विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने शादी करने का भी झांसा दिया लेकिन अब उसने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। मामले में कवयित्री ने दरोगा अक्षय मिश्रा के खिलाफ कविनगर थाने में दुष्कर्म, गर्भपात, धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में हुई थी मुलाकात
कवयित्री का कहना है कि अप्रैल माह में घर जाने के लिए डासना बैरियर के पास खड़ी थीं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी आया और उसने उनसे खड़ा होने का कारण पूछा। बातचीत बढ़ने पर पुलिस की वर्दी में देख उन्होंने उसे नाम पता और मोबाइल नंबर दे दिया।

विज्ञापन

नंबर लेने के दो दिन बाद फोन पर की बातचीत शुरू
आरोप है कि दरोगा अक्षय मिश्रा ने कवयित्री से नंबर लेने के बाद फोन पर बातचीत करना शुरू कर दिया और कवयित्री से करीबी बढ़ाकर चाय पीने के बहाने फ्लैट पर जाने लगा। चार मई 2022 को भी दरोगा उनके फ्लैट पर गया। उस दिन जब कवयित्री चाय लेकर आई और नास्ता लेने के लिए रसोई में गई तो दरोगा ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। उनका आरोप है कि जब उन्हें होश आया तो वह निर्वस्त्र बिस्तर पर थी और दरोगा भी वहीं मौजूद था।

विरोध किया तो दरोगा ने वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दी
शिकायत के अनुसार, कवयित्री ने खुद को निर्वस्त्र अवस्था में देखकर इसका विरोध किया तो दरोगा ने उनकी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ऐसा करके दरोगा नवंबर तक लगातार उनके फ्लैट पर आता रहा और दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो उसने जबरन दवाएं देकर गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed