फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Increase the scope, the range will include four villages Corporation

बढ़ेगा दायरा, निगम सीमा में शामिल होंगे चार गांव

Tue, 28 Feb 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Increase the scope, the range will include four villages Corporation
गांव - फोटो : अमर उजाला

राजीव शर्मा

विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम का दायरा जल्द ही बढ़ने वाला है। गाजियाबाद के चार गांव नगर निगम की सीमा में शामिल होंगे। इसमें एक ऐसा गांव भी शामिल है, जो पूर्व में गौतमबुद्ध की सीमा में शामिल था। फिजिकल सर्वे के बाद निगम अफसरों ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

अब नगर विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रक्रिया पूरी कर गजट नोटिफिकेश जारी करना है। नए गांव शामिल होने के बाद निगम में वार्डों की संख्या भी बढ़ जाएगी। दअरसल, इसी साल होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले वार्डों का नए सिरे से परिसीमन किया जाना है। इसको लेकर शासन ने नगर निकायों से सीमा विस्तार के लिए प्रपोजल मांगा था।
विज्ञापन


नगर निगम बोर्ड में सीमा विस्तार पर मंथन हुआ और निगम सीमा से सटे गांवों के सर्वे के लिए अफसरों और पार्षदों की एक हाईपावर कमेटी गठित की गई थी। सर्वे के बाद इस कमेटी ने चार गांवों को शार्ट लिस्ट कर लिया है। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन से सटे गांव मोरटी, इंदिरापुरम से सटे कनावनी और सदरपुर से सटे मटियाला व एक अन्य गांव को भी निगम सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 से बढ़कर 110 तक हो सकती है वार्डों की संख्या
गाजियाबाद नगर निगम की आबादी 2001 में करीब 9 लाख थी। अब आबादी बढ़कर करीब 18 लाख हो गई है। यानी वार्डों में नई कालोनियां विकसित हो जाने से वोटरों की संख्या मानकों से कहीं ज्यादा हो गई है। वहीं अब नए गांव सीमा में शामिल हो जाने के बाद आबादी का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। ऐसे में वार्डों का परिसीमन भी नए सिरे से होगा। माना जा रहा है कि वर्तमान में 80 वार्डों की संख्या बढ़कर 110 तक पहुंच सकती है। यानी नगर निगम का सदन भी बड़ा हो जाएगा।

आंकड़ों में नगर निगम
1995 में नगर पालिका से नगर निगम बना गाजियाबाद
पहले सदन में थे 60 पार्षद
वर्ष 2000 में दोबारा परिसीमन के बाद हुए 80 वार्ड
पहले मेयर बने भाजपा के दिनेश चंद गर्ग
80 में से ग्रामीण परिवेश के हैं 30 वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed