फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In patients suffering from strike

हड़ताल से मरीज हुए बेहाल

Sun, 21 Aug 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
In patients suffering from strike
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों का हाल बेहाल है। हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को मरीजों को खाना तक नहीं मिला। दूसरे दिन की हड़ताल में किचन के कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन के बीच वार्ता भी विफल रही, जिसके परिणामस्वरूप सोमवार को भी अस्पताल में कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। कर्मचारियों का कहना है कि सोमवार को डेली वेजेज कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


हड़ताल के दूसरे दिन भी एमएमजी और महिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर विरोध जताया। दोपहर एक बजे तक धरने के बाद सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमओ, सीएमएस सहित अन्य चिकित्सकों की मौजूदगी में एक घंटे तक वार्ता हुई लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना था कि सीएमएस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं, वहीं सीएमएस का कहना है कि उनकी कोई ऐसी मांग नहीं, जिस पर हम खरे नहीं उतर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि महिला वार्ड में वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी के बजाए महिला आया की ड्यूटी लगाई जाए।

इसके अलावा कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए 6 बेड का वार्ड आवंटित किया जाए, जैसा पूर्व में था। इस मामले में सीएमएस का कहना है कि अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी है। ऐसे में अलग से वार्ड कैसे शुरू किया जा सकता है।

उधर कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से मरीजों को खाना नहीं बंटा। वार्ड में सात से आठ लावारिस मरीज हैं जो भूखे ही रहे। इसके अलावा वार्ड में भी अटेंडेंट की कमी रही।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजपाल त्यागी ने कहा कि सीएमओ की मौजूदगी में सीएमएस से वार्ता हुई, जिसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

सीएमएस किसी भी मामले की सुनवाई नहीं करना चाहते और वह सिर्फ चिकित्सकों और अन्य स्टाफ का पक्ष ले रहे हैं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उनकी मांगें नहीं मानी गई हैं इसलिए सोमवार को भी हड़ताल जारी रहेगा और उस दिन डेली वेजेज वाले कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे।


इस मौके पर ओमकार सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश पचौरी, संजय, सहदेव शर्मा, मोहन, अनिल शर्मा, नेत्रपाल सिंह व अशोक चांदीवाल आदि मौजूद रहे। हड़ताल में मलेरिया कर्मचारी भी अपना समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed