फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In March, the gift of community hall

मार्च में सामुदायिक भवन का तोहफा

Sun, 19 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
In March, the gift of community hall
town hall - फोटो : demo pic

बृजविहार के लोगों को मार्च में सामुदायिक भवन का तोहफा मिल जाएगा। सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके बनने से सैकड़ों लोगों को शादी समारोह और कार्यक्रम आयोजन करने में परेशानी नहीं होगी। जीडीए ने नए सामुदायिक भवन को बैंक्वेट हॉल का लुक दिया है।       

विज्ञापन


बृजविहार में बना हुआ कम्यूनिटी सेंटर काफी जर्जर हो चुका था। लोगों ने शादी समारोह और कार्यक्रम का आयोजन करने बंद कर दिए थे। इसको देखते हुए पुराने कम्यूनिटी सेंटर को तोड़कर नया सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। इस सामुदायिक भवन के निर्माण में जीडीए करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। नया सामुदायिक भवन तीन मंजिल का बन रहा है।
विज्ञापन


इसके ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर हॉल होंगे, जबकि तीसरी मंजिल पर रुकने के लिए सात कमरे बनाए गए हैं। जीडीए के सहायक अभियंता रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि सामुदायिक भवन के निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। बस फिनिशिंग का काम बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च से लोग शादी समारोह और अन्य आयोजनों के लिए नए सामुदायिक भवन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अब समारोह के लिए नहीं जाना पडे़गा दिल्ली
बृजविहार स्थित कम्युनिटी सेंटर जर्जर होने के बाद लोगों के पास शादी समारोह करने के लिए जगह नहीं बची थी। उन्हें दिल्ली के आसपास बने बैंक्वेट हॉल या फिर पार्कों में टेंट लगाकर समारोह का आयोजन करना पड़ता था। अब सामुदायिक भवन तैयार होने से लोग अपने घरों के पास ही समारोह का आयोजन कर सकते हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed