फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In-laws who came to pick up the newlywed were held hostage and beaten up, five booked

Ghaziabad News: नवविवाहिता को लेने आए ससुराल वालों को बंधक बनाकर पीटा, पांच पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
In-laws who came to pick up the newlywed were held hostage and beaten up, five booked
मोदीनगर। मायके आई नवविवाहिता के घर आए ससुरालियों ने बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। ससुराल वालों का आरोप है कि मायके वालों ने उनसे बीस लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने नवविवाहिता समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद बुलदंशहर स्थित गुलावठी निवासी प्रदीप ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसके तहेरे भाई संदीप की शादी बीती 27 अप्रैल को मोदीनगर की संतपुरा कॉलोनी निवासी राजू की पुत्री पारुल के साथ हुई थी। शादी के बीस दिन बाद मायके वाले पारुल के पिता की तबीयत खराब बताकर उसे अपने साथ मोदीनगर ले आए। बीती 25 मई को पारुल के मायके वालों ने संदीप को कॉल पारुल को ले जाने के लिए कहा। संदीप अपने परिजनों के साथ पारुल को लेने मोदीनगर पहुंचा। आरोप है कि पारुल के मायके वाले उनसे बीस लाख रुपये की मांग करने लगे। रकम नहीं देने पर दहेज प्रताड़ना के झूठे मुकदमे में पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। यह सुनते ही संदीप और उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्साए पारुल के मायके वालों ने संदीप और उसके परिजनों को बंधक बना लिया और उन्हें बेरहमी से पीटा। हमले में प्रदीप और शोभा को गंभीर चोटें आईं। आरोपियाें ने संदीप के साथ आई महिलाओं के गहने गायब कर दिए।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार नवविवाहिता पारुल और उसके भाई विपांशु और दीपांशु व मां सुनीता निवासी संतपुरा कॉलोनी मोदीनगर और ममेरे भाई सचिन निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed