फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If you have not received the calculation form, contact the BLO

Ghaziabad News: गणना प्रपत्र नहीं मिला है तो बीएलओ से करें संपर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
If you have not received the calculation form, contact the BLO
गाजियाबाद। जिन लोगों को गणना प्रपत्र नहीं मिला है, वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करके गणना प्रपत्र ले सकते हैं। यह कहना था डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ का। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पते बदल गए हैं और वह अपने पुराने स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं, उनको गणना प्रपत्र नहीं मिल पाया होगा। वह अपने पुराने मतदेय स्थल के बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र ले सकते हैं या ऑनलाइन प्रपत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर उसमें पूर्ण विवरण भरकर उसे बीएलओ को उपलब्ध करा दें, जिससे आपका नाम ड्राफ्ट रोल में शामिल हो जाएगा। बाद में पता बदलने के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। सभी क्षेत्र के बीएलओ की सूची फोन नंबर सहित डीएम के ट्विटर हैंडल और अन्य विभागीय सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने यह भी कहा कि लोगों में यह भ्रांति है कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है, लेकिन सभी व्यक्ति अगर अंतिम तिथि को गणना प्रपत्र भरकर देंगे तो उसको बीएलओ एप पर डिजिटलाइज करने में समस्या आएगी। इसलिए सभी से अपील है कि वह समय से अपने फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed