फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   I can't live without my wife and children... I committed suicide by writing

Ghaziabad News: पत्नी-बच्चों बिना नहीं रह सकता...लिखकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
I can't live without my wife and children... I committed suicide by writing
लोनी। मेरा नाम अर्जुन है, मैं अपनी बीवी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता। मेरा ससुर बीवी-बच्चों को उनके पास नहीं भेज रहा है। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं।
विज्ञापन

यह बातें अंकुर विहार थाना क्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन (32) के कमरे की दीवार पर लिखी मिली है। अर्जुन का शव कमरे में चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। परिजन को कमरे में पहुंचने पर घटना का पता चला।
मूलरूप से दिल्ली करावल नगर अंकुर एनक्लेव के रहने वाले अर्जुन (32) रेपिडो बाइक चलाते थे। अर्जुन के भाई सुमित ने पुलिस को बताया कि साढ़े तीन साल पहले भाई अर्जुन की शादी बुलंदशहर के कल्याणपुर गांव निवासी कविता से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद अर्जुन परिवार से अलग अंकुर विहार थाना क्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी में रहने के लिए चले गए थे। अर्जुन का दो साल की बेटा कन्नू भी है। शराब की लत को लेकर अकसर दंपती में झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि कहासुनी के बाद कविता अपने बेटे कन्नू के साथ करीब दो साल पहले मायके चली गई थी। सुमित का आरोप है कि अर्जुन कई बार पत्नी व बेटे को लेने ससुराल गया, लेकिन ससुरालियों ने मां-बेटे को नहीं भेजा। परिवार के बिना अर्जुन परेशान रहता था।

शुक्रवार को अर्जुन के घर की नल से पानी बह रहा था तो पड़ोसियों ने आवाज लगाकर उसे बंद करने के लिए कहा। मगर घर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने विंडों से देखा तो अर्जुन का शव फंदे पर लटका हुआ था।
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed