फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband's friend accused of rape

Ghaziabad News: पति के दोस्त पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Husband's friend accused of rape
मुरादनगर। थाना क्षेत्र की महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि मनाली में होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दो साल पुराना है, किसी ने एक्स पर पोस्ट किया है। एसीपी नरेश कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है कि एक कॉलोनी निवासी महिला के पति ने अपने दोस्त से 100 गज का प्लॉट खरीदा था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि पति का दोस्त प्लॉट वापस मांग रहा था और बार-बार धमकी देता, लिखा है कि दो साल पहले दोनों के परिवार मनाली घूमने गए थे। एक होटल में रूके थे, महिला का आरोप है कि पति की कोल्ड ड्रिक्स में आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी के पिता ने भी उसके साथ दुुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के किसी रिश्तेदार ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed