फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband, mother-in-law accused of knife attack, FIR lodged

Ghaziabad News: पति, सास पर चाकू से हमला करने का आरोप, प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law accused of knife attack, FIR lodged
गाजियाबाद। कविनगर के गोविंदपुरम इलाके में विवाहिता ने अपने पति व सास पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोनिया ने बताया कि उनकी शादी रचित कुटेल से हुई थी। रचित व उसकी मां बोबी उनको शादी के बाद परेशान करने लगे। इसी वजह से उन्होंने कोर्ट में मुकदमा डाल दिया। इसके बाद आरोपी उनके घर आए। दोनों ने आश्वस्त किया कि वह उनको परेशान नहीं करेंगे। वह मुकदमा वापस ले ले। उनपर भरोसा करके उन्होंने मुकदमा वापस ले लिया। इसके बाद वह ससुराल चली गईं। आरोप है कि 16 दिसंबर को दोनों मां बेटों ने उनको पीटा। उनके कान फट गए। उसके तीन दिन बाद आरोपियों ने उनको फिर पीटा। सिर दीवार में मारा और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों की जान से मारने की योजना थी। तभी पड़ोसी आ गए तो वह उनको लेकर अस्पताल गए। अस्पताल में उनको दस टांके आए। अब उनको उपचार चल रहा है। इसके बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए। मामले मेें उन्होंने कविनगर पुलिस को सूचना दी। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed