{"_id":"653038d7af3d0f0caa03a8d5","slug":"husband-made-obscene-video-by-installing-camera-in-inspectors-room-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-223563-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिडन कैमरे से खुला पति का राज: गाजियाबाद में महिला इंस्पेक्टर का बनाया प्राइवेट वीडियो, ऐसे सामने आई असलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिडन कैमरे से खुला पति का राज: गाजियाबाद में महिला इंस्पेक्टर का बनाया प्राइवेट वीडियो, ऐसे सामने आई असलियत
Thu, 19 Oct 2023 02:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:01 PM IST
सार
गाजियाबाद के कवि नगर में रहने वाली एक महिला इंस्पेक्टर के फ्लैट में हिडन कैमरा लगाकर वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर के पति और रिश्तेदार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमिश्नरेट में तैनात एक इंस्पेक्टर के फ्लैट में हिडन कैमरा लगाकर वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर के पति और रिश्तेदार ने ही कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले में इंस्पेक्टर ने कविनगर थाने में पति और मौसेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर का आरोप है कि उनकी मां की तबीयत खराब थी। जिन्हें घर छोड़ने के लिए वह देहरादून गई थीं। 16 अक्तूबर को वह कविनगर क्षेत्र स्थित वह अपने फ्लैट में आराम कर रही थीं। इसी दौरान बल्ब के होल्डर पर उन्हें लाल रंग की लाइट दिखाई दी। ऐसा ही दूसरे में कमरे में था।
शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और दोनों हिडन कैमरे उतरवाए। वीडियो देखने पर पता चला कि उनके पति और मौसेरे भाई ने यह हरकत की है। पूरा घर देखने पर बाथरूम की सीलिंग पर वाईफाई भी मिला। आरोप है कि उनकी अलमारी से एक लाख रुपये और सोने की चेन भी चोरी कर ली। अब वे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।