{"_id":"6ad6749e258101d02a066f57","slug":"husband-expresses-fear-for-his-life-from-his-wife-and-her-lover-fir-registered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25626-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पति ने जताया पत्नी और उसके प्रेमी से जान का डर, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पति ने जताया पत्नी और उसके प्रेमी से जान का डर, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने की आशंका भी जताई है। पुलिस अधिकारियों से पीड़ित ने सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन निवासी शशांक गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में अमित शर्मा रहते थे। अमित का उनके घर आना-जाना था। वर्ष 2023 में पत्नी ने आत्मनिर्भर बनने के लिए मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने की इच्छा जाहिर की। कोविड के बाद उन्होंने नोएडा के एक कॉलेज से पत्नी को मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कराया। इस दौरान अमित अकसर नोएडा जाने का बहाना बनाकर उनकी पत्नी को साथ ले जाता और उसी दौरान दोनों की नजदीकी बढ़ गई। शशांक के विरोध करने पर पत्नी और अमित शर्मा उससे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि उनकी पत्नी और पड़ोसी अमित ने उनको रास्ते से हटाने की साजिश रची और 20 दिसंबर 2025 को नोएडा नंबर कार से उनका पीछा किया और कई बार कार के पास आया और गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पत्नी ने उन्हे झूठे केस में फंसाने और मारपीट की धमकी दी। अमित शर्मा ने भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अब वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि जांच अधिकारी दीपक कुमार को इस मामले की विवेचना दी गई है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --