{"_id":"6847fb0ed58bfadf140c1723","slug":"huge-fire-broke-out-in-chips-warehouse-in-ghaziabad-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद गाजियाबाद में हादसा: चिप्स के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला; बाल-बाल बचे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बाद गाजियाबाद में हादसा: चिप्स के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला; बाल-बाल बचे कर्मचारी
Tue, 10 Jun 2025 03:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 10 Jun 2025 03:00 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों आग लगने की घटनाएं ज्यादा हो रही हैँ। आज मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में तीन जगहों से आग लगने की खबर सामने आई। द्वारका, मंगोलपुरी और एक गाजियाबाद की चिप्स फैक्टरी में आग लगी है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र के अमृत स्टील कंपाउंड स्थित एक चिप्स के गोदाम में सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर करीब आधे घंटे में काबू पाया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक शीतल एंटरप्राइजेज नामक एजेंसी के गोदाम में आग लगी है। गोदाम में पानी की बोतल और चिप्स का स्टॉक रखा हुआ था।
विज्ञापन
कोतवाली और वैशाली से चार पानी के टैंकर मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया है। एजेंसी के मालिक राहुल गुप्ता ने बताया कि आग से लाखों का माल जल गया है।
विज्ञापन