फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hot City swallow teen-youth drug abuse

हॉट सिटी में किशोर-युवाओं को निगल रहा नशा

Sat, 21 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Hot City swallow teen-youth drug abuse
नशे की लत - फोटो : डेमो फोटो

हॉट सिटी में किशोरों और युवाओं को नशा निगल रहा है। पार्कों में चरस, गांजा, शराब पीते और फ्लूड सूंघते किशोर-युवा मिल जाएंगे। नशे के कारोबारियों के टारगेट पर 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्र हैं। इन्हें आसानी से चरस-गांजे की लत लगाई जा रही है।

विज्ञापन


नशे के दलदल में फेंके जा रहे किशोरों और युवाओं के माता-पिता की चिंता बढ़ गई है। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान माता-पिता ने फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को इस बारे में बताया।
विज्ञापन


एओए ने इस मसले को डीएम विमल कुमार शर्मा के सामने उठाते हए नशे के कारोबारियों की धरपकड़ की मांग की थी। आरडब्ल्यूए ने पुलिस से भी गुहार लगाई गई है।
दिल्ली बार्डर से सटी कालोनियों में फल फूल रहा है कारोबार: कौशांबी, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन, छाबड़ा कॉलोनी, विक्रम एंक्लेव, पप्पू कालोनी ऐसे इलाके हैं, जो दिल्ली से लगभग सटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कालोनियों में नशे का कारोबार सबसे ज्यादा फलफूल रहा है। खोखों और झुग्गियों से नशे का कारोबार चल रहा है। 300 से 400 रुपये में नशे की एक पुड़िया आसानी से मिल जाती है।

आरडब्ल्यूए ने व्हाट्स एप पर छेड़ी मुहिम:  शालीमार गार्डन में आरडब्ल्यूए ने व्हाट्स एप पर नशा करने वाले किशोरों और युवाओं के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। पार्कों में नशा करते पाए जाने पर इन्हें रोका जाता है। नशा करने वालों का फोटो खींचकर व्हाट्स एप ग्रुप पर शेयर करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी जाती है।

- बोले लोग:
खोखों और झुग्गियों की जांच जरूरी है। बच्चों को नशे के दलदल में धकेल रहे रैकेट पर रोक चाहिए। जिलाधिकारी और पुलिस से इस मामले में शिकायत की गई है। - आलोक कुमार, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ एओए।


स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पार्कों में नशा कर पड़े रहते हैं, इन्हें नशे से छुटकारा दिलाना एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। - पराग चौधरी, शालीमार गार्डन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed