{"_id":"5798f52e4f1c1baa3921e1d5","slug":"hookah-bars-featured-on-the-food-safety-team-got-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार पर फूड सेफ्टी टीम का छापा, मिले बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुक्का बार पर फूड सेफ्टी टीम का छापा, मिले बंद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
हुक्का बार
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से शहर में चल रहे हुक्का बार पर अब प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। बुधवार को इन हुक्का बार की जांच के लिए फूड-सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारी पहुंचे, मगर सभी बंद मिले।
पिछले दिनों कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी इलाके में चल रहे एक हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश दी थी। वहां स्कूली बच्चों को नशे की लत लगाई जा रही थी। पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का बार संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
बुधवार को फूड सेफ्टी विभाग की टीमों ने आरडीसी स्थित पफ, मिनटेश कैफे और जेके यार्ड कैफे पर दबिश दी। हालांकि तीनों ही बंद मिले। इसके अलावा टीम ने चिरंजीव विहार स्थित फिनिश बार हुक्का और कविनगर सी ब्लाक स्थित डार्क हाउस पर भी दबिश दी, यह भी बंद पडे़ थे।
विज्ञापन
फूड सेफ्टी अफसर अजय जायसवाल का कहना है कि शहर में किसी भी हुक्का बार को लाइसेंस नहीं दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इस प्रकार अवैध रूप से हुक्का बार चलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।