{"_id":"58cd73f04f1c1b947d32a71e","slug":"hindon-s-new-bridge-will-be-connected-with-the-approach-road-get-rid-of-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रोच रोड से जुड़ेगा हिंडन का नया पुल, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रोच रोड से जुड़ेगा हिंडन का नया पुल, जाम से मिलेगी निजात
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
नदी हिंडन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वसुंधरा-गाजियाबाद से नोएडा और दिल्ली जाने की राह अगले माह से आसान हो जाएगी। हिंडन बैराज पर बन रहे पुल को हिंडन पुश्ता रोड से जोड़ने के लिए अप्रोच रोड का निर्माण शुरू हो गया है। अगले माह तक पुल को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बनने से वाहन चालक सीधे हिंडन बैराज रोड से हिंडन पुश्ता रोड होते हुए छिजारसी कट पर पहुंच सकेंगे।
हिंडन बैराज से नोएडा पहुंचने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से हिंडन पुश्ता रोड का निर्माण किया था। यह सड़क हिंडन बैराज से छिजारसी कट तक जाती है, लेकिन पुश्ता रोड पर पहुंचने के लिए वाहन चालकों को संकरे पुल से होकर जाना पड़ता है। इस पर लगने वाले जाम से बचने के लिए वाहन चालक हिंडन पुश्ता रोड का प्रयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
अब हिंडन पुश्ता रोड को हिंडन नहर रोड से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण किया गया है। जिसका काम अंतिम चरण में है। पुल को हिंडन पुश्ता रोड से जोड़ने के लिए अप्रोच रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिसके जरिए वाहन चालक पुल के रास्ते हिंडन पुश्ता रोड पहुंच जाएंगे। अवर अभियंता देवेश कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
पुल को हिंडन पुश्ता रोड से जोड़ने के लिए अप्रोच रोड बनाई जा रही है। सीआईएसएफ रोड, कनावनी पर ट्रैफिक होगा कम गाजियाबाद से नोएडा और एनचए-24 की ओर काफी संख्या में लोग जाते है। यह वाहन चालक हिंडन बैराज से हिंडन नहर रोड के जरिए कनावनी और सीआईएसएफ रोड पहुंचते है।
वाहनों का दबाव ज्यादा होने की वजह से सुबह, शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। 15 मिनट का रास्ता तय करने में वाहन चालकों को आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है। पुल बनने से वाहन चालक हिंडन पुश्ता के जरिए सीधे एनएच-24 होते हुए नोएडा पहुंच जाएंगे।
इससे सीआईएसएफ और कनावनी रोड पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा, जिससे जाम की समस्या से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।