{"_id":"57decf624f1c1b190aa8253f","slug":"hindon-increased-security-after-the-terrorist-attack-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकी हमले के बाद बढ़ाई गई हिंडन की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकी हमले के बाद बढ़ाई गई हिंडन की सुरक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में सेना के कैंप में हुए आतंकी हमले के बाद हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरफोर्स कर्मियों के अलावा पुलिस ने भी रविवार को एयरबेस के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी हमले की सूचना के तुरंत बाद खुफिया एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के आसपास गश्त बढ़ा दी। साथ ही हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के गेट के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में जा रहे और सामने से गुजर रही कार और भारी वाहनों को चेक किया गया। कुछ वाहन चालकों के पास दस्तावेज नहीं मिलने के बाद चालान भी काटे गए। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हिंडन के चारों ओर दो पीसीआर लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में एयरबेस के सामने सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध को पकड़ने और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
जल्द पूरा हो जाएगा दीवार निर्माण का काम
हिंडन एयरबेस की बाउंड्री वॉल का निर्माण भी अंतिम चरण में है। एयरफोर्स अधिकारियों की मानें तो बाउंड्री वॉल का काम पूरा होते ही हिंडन के अंदर किसी भी संदिग्ध का घुसना नामुमकिन हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर दीवार का निर्माण किया जा रहा है, वहां भी सुरक्षा बल तैनात हैं।