फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High School-Inter-Bad Result will be reviewed, Reason

हाईस्कूल-इंटर के खराब रिजल्ट होगी समीक्षा, पूछा जाएगा कारण

Sat, 10 Jun 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sat, 10 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
High School-Inter-Bad Result will be reviewed, Reason
रिजल्ट के बाद खुशी मनातीं छात्राएं - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद। जनपद, मंडल और सूबे में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के गिरे रिजल्ट ने विभाग की नींद उड़ा दी है। गाजियाबाद में लगातार गिरते के रिजल्ट की वजहों को जानने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्रधानाचार्यों से इसका कारण पूछा जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए जल्द सभी इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक  बुलाकर शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर मंथन भी किया जाएगा। प्रदेश में गाजियाबाद का हाईस्कूल का रिजल्ट नौ पायदान गिरकर 26वें स्थान पर पहुंच गया। इंटरमीडिएट में गाजियाबाद के रिजल्ट की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही।
विज्ञापन


बीते साल इंटरमीडिएट के रिजल्ट में जनपद प्रदेश स्तर पर 17वें स्थान पर था जो इस बार 26वें पायदान पर पहुंच गया। मेरठ मंडल में गाजियाबाद पहले पायदान से फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गया। हाईस्कूल और इंटर के ओवरऑल रिजल्ट में भी गिरावट आई है। साल 2015 से रिजल्ट में आ रही लगातार गिरावट को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कड़े कदम उठाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब रिजल्ट वाले स्कूलों की लिस्ट होगी तैयार
जिला विद्यालय निरीक्षक राज सिंह यादव ने कहा कि लगातार गिरता जनपद का रिजल्ट चिंता का विषय है। हाईस्कूल और इंटर दोनों के रिजल्ट और प्रदेश में रैंक में गिरावट आई है। जनपद में खराब रिजल्ट आने वाले कालेजों की लिस्ट तैयार की जा रही है।


जल्द सभी प्रधानाचार्यों के साथ बैठक रिजल्ट गिरने की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश में गाजियाबाद का रिजल्ट फिर से सुधरे इसके लिए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।

मेरठ मंडल के जिलों की यूपी बोर्ड रिजल्ट में स्थिति
जिला          10वीं      12वीं
मेरठ           82.06    83.35
बागपत        83.25    89.03
गाजियाबाद    81.05    85.86
हापुड़          76.22    89.98
गौतमबुद्धनगर  75.39    85.19
बुलंदशहर      74.66    86.46
(सभी रिजल्ट प्रतिशत में हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed