Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Help desks will be set up in private and government hospitals for the 2027 Census.

Ghaziabad News: जनगणना 2027 के लिए निजी और सरकारी अस्पतालों में बनेंगी हेल्प डेस्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Help desks will be set up in private and government hospitals for the 2027 Census.
गाजियाबाद। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले के अस्पतालों में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी। यहां आने वाले मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों को स्व गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 निजी अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में यशोदा, मणिपाल, मैक्स, नरेंद्र मोहन, चंद्रलक्ष्मी, सर्वोदय की दोनों शाखाओं, संतोष अस्पताल पुराना बस अड्डा और शांतिगोपाल अस्पताल समेत 20 निजी अस्पतालों में हेल्प डेस्क स्थापित होंगी। इसके अलावा एमएमजी अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, लोनी, डासना, मुरादनगर और मोदीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह सुविधा मिलेगी। भोजपुर स्वास्थ्य केंद्र के साथ लोनी और डूंडाहेड़ा स्थित 50 बेड के अस्पताल में भी हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी। यहां अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों, डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को जनगणना तथा स्व गणना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्व गणना प्रक्रिया से जोड़ना है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंचते हैं, जिन्हें ऑनलाइन स्व गणना करने की जानकारी नहीं होती। हेल्प डेस्क पर उन्हें प्रक्रिया समझाने के साथ आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव संबंधी नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी। बृहस्पतिवार से सभी अस्पतालों में इन्हें शुरू कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed