{"_id":"6a21d8460c207a82f50a2cbf","slug":"heavy-rain-and-storm-caused-power-outages-in-over-10-areas-of-the-tha-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19732-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज आंधी बारिश से टीएचए में दस से अधिक इलाकों की बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज आंधी बारिश से टीएचए में दस से अधिक इलाकों की बिजली हुई गुल
विज्ञापन
साहिबाबाद। तेज आंधी और बारिश से टीएचए में दस से अधिक इलाकों की बिजली गुल हो गई। कहीं पेड़ गिरने से लाइन फॉल्ट हुआ, तो कहीं बिजली के खंभों से ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरे, इससे कई इलाकों में पांच से छह घंटे तक आपूर्ति ठप हो गई।
इंदिरापुरम, इंद्रप्रस्थ, भोपुरा, वैशाली, वसुंधरा, साहिबाबाद, राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में कहीं एक घंटे तो कहीं बारिश आंधी की वजह से छह घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। इंदिरापुरम नीतिखंड निवासी सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि दोपहर तीन बजे बिजली चली गई थी। वहीं, अभयखंड एक में करीब दो बजे से बिजली गुल रही। इसके बाद अचानक तेज हवा और बारिश शुरू होते ही कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए और ट्रांसफॉर्मर तक गिर गए। स्थानीय लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं, मेरठ रोड स्थित फीडर पर भी पेड गिरने से परेशानी हुई। वहीं कई इलाकों में पोल गिरने से भी आपूर्ति बाधित रही।
-- -- -
कई इलाकों में तेज आंधी की बारिश की वजह से पेड़ गिर गए थे। मौसम खराब होने से मरम्मत कार्य में थोड़ी दिक्कत आ रही थी। बारिश कम हुई तो कर्मचारी फॉल्ट लोकेशन लेकर मरम्मत जुट गए और बिजली बहाल की जा रही है।- बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन तीन