{"_id":"660b140a469d76fc800ef426","slug":"health-kits-will-be-given-to-employees-on-the-day-of-voting-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-344529-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मतदान वाले दिन कर्मचारियों को दी जाएगी हेल्थ किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मतदान वाले दिन कर्मचारियों को दी जाएगी हेल्थ किट
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को हेल्थ किट दी जाएगी। जिससे अचानक बीमार होने या सामान्य चोट लगने पर लोग इलाज और मरहम पट्टी कर सकेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मचारियों को दवाई उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को सीएमओ कार्यालय में 3550 हेल्थ किट और उसे प्रयोग करने के बारे में पर्चा तैयार किया गया। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर हेल्थ किट तैयार कराकर प्रशासन को सौंप दी गई है। किट में मरहम पट्टी और दर्द बुखार, डिहाइड्रेशन से बचाव की दवाई शामिल की गई है।
किट में शामिल दवाई
पैरासीटामॉल 500 - बुखार में एक गोली
रेंटीडिन 150 - पेट में गैस जलन में एक गोली
क्लोरोफिनरामाइन 4एमजी - एलर्जी, खुजली में एक गोली
डिक्लोफिनेक सोडियम 100 एमजी - किसी भी तरह का दर्द होने पर
डिक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड 10एमजी - पेट में दर्द होने पर एक गोली
मेट्रोटिंडाजोल 400 एमजी दस्त होने पर एक गोली
डोंप्रिडॉन 10एमजी - उल्टी रोकने के लिए एक गोली
ओआरएस पाउडर - दस्त होने पर घोल बनाकर
फ्रामाइसिन क्रीम - घाव पर पट्टी करने के लिए
इसके अलावा किट में रुई, पट्टी, बैंडएड और घाव साफ करने के लिए एल्कोहल पट्टी भी रखी गई है।