फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   He had threatened to kill Delhi CM to implicate his wife

Ghaziabad News: पत्नी को फंसाने के लिए दी थी दिल्ली सीएम की हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
He had threatened to kill Delhi CM to implicate his wife
गाजियाबाद। डायल 112 पर कॉल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया कॉलर जीटी रोड स्थित पंचवटी कालोनी निवासी श्लोक त्रिपाठी है जो बैनामा लेखक है और मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है। उसके पास से वकालत की डिग्री और फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस धमकी देने में प्रयोग किया गया मोबाइल अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। पूछताछ कर आरोपी को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी रितेश त्रिपाठी के अनुसार श्लोक त्रिपाठी ने पूछताछ में बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी डेढ़ साल पहले छोड़कर अपने मायके दिल्ली स्थित नरेला में रहने लगी है। इससे वह डिप्रेशन में है और शराब पीने का आदी हो चुका है। पांच जून की रात को शराब के नशे में श्लोक त्रिपाठी ने डॉयल 112 पर कॉल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पुलिस ने वापस कॉल की तो मोबाइल बंद कर लिया। नशे में आरोपी दिल्ली के नरेला पहुंचा और धमकी देने में प्रयोग किया गया मोबाइल ससुरालियों के घर में फेंक दिया और रात में ही वापस अपने घर आ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल की छानबीन की तो वह गोरखपुर की श्लोक त्रिपाठी की आईडी पर सिम जारी होने की बात सामने आई। सर्विलांस टीम ने लोकेशन ट्रेस की गई तो पंचवटी की आई। जहां से श्लोक त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया। आरोपी का कहना है कि सीएम को हत्या की धमकी देकर वह डर गया, उसके बाद पत्नी को पुलिस केस में फंसाने के लिए मोबाइल उसके घर फेंक आया। आरोपी ने की-पैड वाला मोबाइल धमकी देने में प्रयोग किया था। हालांकि पुलिस अभी तक मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है। पूछताछ कर आरोपी को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed