फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hardware businessman threatened for asking for loan of Rs 1.24 lakh

Ghaziabad News: 1.24 लाख उधार मांगने पर हार्डवेयर कारोबारी को धमकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hardware businessman threatened for asking for loan of Rs 1.24 lakh
खोड़ा। थानाक्षेत्र स्थित मास्टर पार्क गली नंबर 14 निवासी हार्डवेयर कारोबारी सीता राम ने अब्दुल हमीद और नाजिम नाम के व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने दुकान से उधार सामान लिया। रुपये मांगने पर पीड़ित को धमकी दी और उनके दोस्त पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आठ फरवरी की रात कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में कारोबारी सीताराम ने बताया कि करीब एक माह पहले आरोपियों ने 1.24 लाख रुपये का सामान उनकी दुकान से उधार लिया था। आठ फरवरी को उन्होंने दोनों से अपने उधार के रुपये मांगे। आरोप है कि तब दोनों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। उनके साथ मौजूद दोस्त मुकेश पर नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed