{"_id":"614013728ebc3e7cfe0ee984","slug":"hapur-woman-who-file-plea-of-triple-talaq-attacked-with-stone-while-travelling-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता: तीन तलाक केस की याचिकाकर्ता पर पथराव, माथे पर आईं चोटें, कई बार हो चुका है हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता: तीन तलाक केस की याचिकाकर्ता पर पथराव, माथे पर आईं चोटें, कई बार हो चुका है हमला
Tue, 14 Sep 2021 08:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 14 Sep 2021 08:44 AM IST
सार
हापुड़ स्टेशन से पहले आउटर पर ट्रेन रुकी तो अज्ञात हमलावर ने उन्हें निशाना बनाकर पत्थर फेंके। एक पत्थर उनकी आंख के ऊपर माथे पर लगा और वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन तलाक केस की याचिकाकर्ता अधिवक्ता फरहा फैज पर ट्रेन में सफर के दौरान पथराव कर हमला किया गया। हापुड़ स्टेशन से पहले आउटर पर हुई इस घटना में उनके माथे पर चोटें आईं हैं। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर जीआरपी ने जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सहारनपुर के प्रताप नगर निवासी अधिवक्ता फरहा फैज ने बताया कि वह बीती 8 सितंबर को पति के साथ नौचंदी एक्सप्रेस से इलाहाबाद जा रही थीं। सहारनपुर से वह कोच संख्या एस-1 में सवार हुए। उन्होंने बताया कि वह अपनी सीट पर लेटी हुई थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: हमलावरों ने समाजवादी पार्टी के नेता को पेट में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
हापुड़ स्टेशन से पहले आउटर पर ट्रेन रुकी तो अज्ञात हमलावर ने उन्हें निशाना बनाकर पत्थर फेंके। एक पत्थर उनकी आंख के ऊपर माथे पर लगा और वह घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि तीन तलाक केस में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद से उन पर ऐसे हमले कई बार हो चुके हैं। कई मुस्लिम संगठन उनसे रंजिश रखते हैं।
उन्होंने जान का खतरा बताते हुए हापुड़ में ही अपनी यात्रा रद्द कर दी और वापस सहारनपुर अपने घर लौट गईं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने एसपी, डीआईजी को फोन पर दी। जीआरपी हापुड़ को उन्होंने तहरीर दी थी। इसके बाद गाजियाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हापुड़ जीआरपी चौकी प्रभारी नीरज त्यागी ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। यात्रियों के बयान लिए जा रहे हैं।