{"_id":"613f53578ebc3e74d21541f9","slug":"attackers-shot-samajwadi-party-leader-in-stomach-hospitalized-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: हमलावरों ने समाजवादी पार्टी के नेता को पेट में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: हमलावरों ने समाजवादी पार्टी के नेता को पेट में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 13 Sep 2021 07:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:04 PM IST
सार
घायल को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित घटनास्थल नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचवटी कॉलोनी निवासी सपा नेता दिनेश नागर को सोमवार को संदिग्ध हालात में पेट में गोली लग गई। घायल खुद ऑटो में बैठकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती होने पहुंचे। पीड़ित गोली लगने का घटनास्थल नहीं बता पा रहे हैं। पीड़ित ने अज्ञात द्वारा गोली मारने की बात कही है। पुलिस घटनास्थल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दिनेश नागर समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रहे हैं। सोमवार को पेट में गोली लगने के बाद वह खुद ही दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी सूचना मिलने के बाद घायल से मिलने अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
बार्डर थाना एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि घायल ने दो अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारना बताया है, लेकिन घायल घटनास्थल नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने घायल के घर के आसपास और दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है, लेकिन किसी फुटेज में ऐसी घटना कैद नहीं हुई है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकाल रहे हैं। आपरेशन के बाद घायल से दोबारा पूछताछ की जाएगी। घटनास्थल का पता चलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस घटनास्थल लोनी को नहीं मान रही है।
एक ही गोली मिली पेट में
एसएचओ ने बताया कि सपा नेता के पेट के सामने की तरफ दो गोली लगने के निशान हैं। गोली पार होने के कोई निशान नहीं हैं, लेकिन जांच में एक गोली ही पेट में मिली है।