{"_id":"60d2270f8ebc3eb4404ad79b","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd2209413162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़, धौलाना, गढ़ के 30 गांवों के सड़कों का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़, धौलाना, गढ़ के 30 गांवों के सड़कों का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

हापुड़। जिले के तीस गांवों के मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से दस दस मुख्य गांवों को चिन्हित करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद विभाग द्वारा मार्गों को चिन्हित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इन गांवों के मुख्य मार्ग 5.5 मीटर चौड़े बनाए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कोरोना संक्रमण के दौरान जिले में विकास का पहिया थम गया था। लेकिन अब स्थिति सुधरने के बाद जिले में विकास की स्थिति भी बेहतर हुई है। ग्राम पंचायतों में विकास के लिए धनराशि जारी होने के बाद सड़कों के निर्माण में भी तेजी आई है।
शासन ने विधानसभा चुनाव से पहले जिले की प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों में दस- दस गांवों के मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण करने के लिए चिन्हित करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। कुल मिलाकर जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल तीन गांवों की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। दरअसल, अधिकर गांवों के मुख्य मार्ग वर्तमान में तीन मीटर चौड़े हैं। लेकिन आदेश हैं कि इन गांवों को 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जिले के तीस मुख्य गांवों की सूची बनाकर शासन को भेजनी है।
विज्ञापन
हर विधानसभा क्षेत्र से चुने जाएंगे दस गांव
आदेशों के अनुसार प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से दस-दस गांवों को चिन्हित करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे में उन गांवों को प्राथमिकता मिलेगी, जिन गांवों के मुख्य मार्गों की दूरी करीब एक किलोमीटर के आसपास है और गांवों की जनसंख्या अपेक्षाकृत अधिक है। इसके अलावा गांव की जिले के मुख्य गांवों में गिनती होती है। इसके साथ ही उन गांवों को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमेें वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए चौड़ीकरण की काफी आवश्यकता है। इस सड़क निर्माण में करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण में 23 लाख रुपये का खर्च आएगा। उम्मीद है कि अगले तीन माह में इन सड़कों का निर्माण करा दिया जाएगा।
बजट मिलते ही शुरू होगा काम
सड़कों को चिन्हित करने के बाद इनकी लंबाई के आधार पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद बजट जारी किया जाएगा। बजट जारी होने के बाद चिन्हित सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।- जोद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।