{"_id":"5e6bd18a8ebc3ea4d347f0aa","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd1959269148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआई अस्पताल में बनेगा तीस बेड का आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआई अस्पताल में बनेगा तीस बेड का आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएसए से लौटा दंपती सीएमओ कार्यालय पहुंचा तो मची भगदड़
गाजियाबाद। सीएमओ कार्यालय में शाम चार बजे उस समय भगदड़ मच गई, जब एक युवा दंपती ने बताया कि वे हाल ही में यूएसए से लौटे हैं। अब उन्हें सिरदर्द व गले में खराश की परेशानी है। वह यहां पर अपनी जांच कराने आए हैं।
मोदीनगर में रहने वाले दंपती को सीएमओ ने समझाया कि वह खुले में न घूमें और तत्काल घर पहुंचे। वहीं पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेगी। इसके बाद वे लोग लौट गए। दंपती के जाने के बाद सीएमओ कार्यालय, दरवाजे और कैंपस को सेनिटाइज कराया गया। हालांकि इस दौरान कर्मचारियों में दहशत दिखाई दी। विदेश से आने वाले लोगों को अब राजेंद्र नगर स्थित ईएसआई अस्पताल में 14 दिन तक रखे जाने की कवायद की जा रही है।
ईएसआई अस्पताल में 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की मांगी अनुमति
शुक्रवार सुबह सीएमओ एनके गुप्ता एवं संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग के नोडल अधिकारी डा. आरके यादव ने साहिबाबाद स्थित ईएसआई अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बताया ईएसआई अस्पताल में एक पूरे फ्लोर को पृथक रूप से कोरोना आइसोलशन वार्ड बनाया जाएगा। इस फ्लोर पर 30 बेड हैं। यहां बाहर से आने वाले स्वस्थ लोगों को रखा जाएगा। 14 दिन तक कोई तकलीफ न होने पर उन्हें यहां से जाने दिया जाएगा। इन पर यदि कोई लक्षण नजर आता है तो उसे जिला एमएमजी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। एमएमजी अस्पताल के अलावा संयुक्त जिला अस्पताल में भी पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड आरक्षित रखा गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। डीएम ईएसआई अस्पताल के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस फ्लोर को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के आदेश देंगे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम के नंबर पर करें कॉल
सीएमओ ने कहा है यदि किसी को कोरोना को लेकर कोई दुविधा या संदेह है या फिर किसी में कोरोना के संक्रमण के लक्षण हैं तो आईडीएसपी के कंट्रोल रूम में 0120- 4186453 पर कॉल करें। कंट्रोल रूम की सूचना पर तत्काल रेपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) भेजी जाएगी। लक्षण पाए जाने पर आरआरटी उसे जिला एमएमजी में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराएगी। साथ ही संदिग्ध के संपर्क में आने वाले लोगों की भी काउंसिलिंग करेगी। साथ ही यह भी जानकारी दी जाएगी कि क्या करें और क्या न करें। उन्होंने कहा है संदिग्ध मरीज को किसी अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं है। सीएमओ ने कहा है स्वास्थ्य विभाग के पास कोराना संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध हैं। नागरिकों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
कोर्ट परिसर को सेनिटाइज करने के निर्देश
सीएमओ ने जिला न्यायालय परिसर को सेनिटाइज किए जाने के निर्देश जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा को दिया है। सीएमओ का कहना है। कोर्ट में हजारों लोगों का प्रतिदिन आना-जाना रहता है। यहां पर सीबीआई कोर्ट होने से कई बाहर के आने वाले लोग भी रहते हैं। लिहाजा यह स्थान काफी संवेदनशील है। उन्होंने बताया ड्रग विभाग को कोर्ट परिसर में सेनिटाइजर और मॉस्क उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी सेनिटाइज किया जाएगा, जहां लोगों का ज्यादा आना-जाना रहता है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे।