{"_id":"5df676368ebc3e87fb459018","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd1903124126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-9 पर 580 वाहन को फास्टैग लेन में देना पड़ा दोगुना टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-9 पर 580 वाहन को फास्टैग लेन में देना पड़ा दोगुना टोल
विज्ञापन
हाईवे पर 580 वाहन चालकों को फास्टैग लेन में देना पड़ा दोगुना टोल
गाजियाबाद। फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद पहली ही दिन (रविवार) नेशनल हाईवे -9 स्थित छिजारसी (पिलखुवा) टोल पर 580 लोगों को दोगुना टोल टैक्स देना पड़ा।
फास्टैग के लिए निर्धारित लेन में गलती से प्रवेश करने पर उन्हें पेनल्टी (जुर्माने) के तौर पर दोगुनी कीमत अदा करना पड़ी। कुछ लोग जानकारी न होने का हवाला देकर टोल कर्मियों से उलझते दिखाई तो कुछ हाथ जोड़कर बिना जुर्माने के टोल देने की अपील करते। कई दफा हंगामा हुआ तो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और जुर्माने के साथ टोल अदा करने पर ही जाने दिया। उधर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के डासना और दुहाई टोल पर भी शाम छह बजे तक करीब 50 से अधिक लोगों को आरक्षित लेन में जाने पर जुर्माना अदा करना पड़ा।
सड़क परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर शनिवार आधी रात के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया फास्टैग के जरिए टोल टैक्स अदा करने की व्यवस्था को लागू कर दिया। हालांकि अभी तक सभी वाहनों पर फास्टैग न लगाए जाने के कारण कुछ टोल बूथ पर कैश के जरिए भुगतान किए जाने की व्यवस्था को भी चालू रखा गया, लेकिन इस सख्त नियम के साथ की अब फास्टैग वाली लेन में अगर बिना फास्टैग लगे वाहन का प्रवेश होगा तो उसे दोगुना टोल अदा करना पड़ेगा। फास्टैैग व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए एनएचएआई ने सभी टोल प्लाजा पर पर्याप्त पुलिस फोर्स भी जिला प्रशासन की मदद से लगाई थी। इसी का नतीजा रहा है कि पहले दिन ईस्टर्न और एनएच-9 के टोल प्लाजा पर जुुर्माने के साथ फीस भरने के बाद ही वाहनों को निकलने दिया गया। छिजारसी टोल पर शनिवार रात 12 बजे के बाद से सुबह आठ बजे तक 4700 वाहन गुजरे। इनमें से 153 वाहन फास्टैग लेन (आरक्षित) में लग गए, जिन्हें बूथ काउंटर पहुंचने पर जुर्माने के साथ टोल भरना पड़ा। वहीं, सुबह आठ से शाम 4 बजे तक 9195 वाहन गुजरे, जिनमें से 427 वाहन चालक बिना फास्टैग लगी गाड़ी लेकर आरक्षित लेन में घूस गए। इनसे भी दोगुना टोल लिया गया। हालांकि इस अवधि के दौरान करीब 45 फीसदी वाहनों से फास्टैग के जरिए टोल अदा किया।
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल पर 60 फीसदी से अधिक फास्टैग से टोल अदा
- एनएचएआई ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सुबह आठ बजे से फास्टैग लेन आरक्षित कर टोल वसूलने के प्रक्रिया शुरू की। सुबह आठ से शाम छह बजे तक करीब 11 हजार से अधिक वाहन गुजरे, जिनमें से 50 से अधिक को फास्टैग लेन में लगने पर जुर्माना अदा करना पड़ा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष जैन का कहना है कि शनिवार रात 12 बजे के बाद से रविवार शाम छह बजे तक 20200 से अधिक वाहन पूरे एक्सप्रेस-वे से गुजरे हैं, जिनमें से 60 फीसदी से अधिक ने फास्टैग से टोल अदा किया है। जुर्माने से फास्टैग का सही डाटा रविवार रात 12 बजे के बाद ही तैयार हो सकेगा।
छिजारसी में 10 लाइन थी फास्टैग के लिए आरक्षित
- फास्टैग के लिए छिजारसी टोल पर एनएचएआई ने 20 टोल बूथ में से 10 बूथ की लेन को फास्टैग के लिए आरक्षित किया था। गाजियाबाद से हापुड़ और हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ आने पर दोनों ही तरफ के पांच-पांच बूथों की अंदर की लाइन फास्टैग के लिए थी। जबकि दोनों ही तरफ की बाहर की पांच लाइन कैश काउंटर के तौर पर संचालित थीं।
कोट
पहले दिन छिजारसी टोल पर शाम चार बजे तक काफी संख्या में लोग बिना फास्टैग के आरक्षित लेन में प्रवेश कर गए, जिनसे जुर्माने के साथ टोल वसूला गया है। काफी लोगों के साथ काफी तीखी बहस भी हुई लेकिन पुलिस बल मौके पर होने का कारण हम कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आई। लोगों से अपील है कि वो फास्टैग लगवाए और उसका इस्तेमाल करें। - मुदित गर्ग, डीजीएम - एनएचएआई