{"_id":"5df288058ebc3e87b75c9abd","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd1901374150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में फार्मासिस्ट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में फार्मासिस्ट की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में फार्मासिस्ट की दर्दनाक मौत, हंगामा
धौलाना। क्षेत्र में देर शाम हुए सड़क हादसे में एक फार्मासिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक फार्मासिस्ट दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान सपनावत बिजलीघर के पास एक कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो सका।
जनपद बुलंदशहर के परतापुर निवासी चांद मोहम्मद(22 वर्षीय) पुत्र दिलशाद अहमद दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में फार्मासिस्ट का काम करता था। शाम को वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान देर शाम करीब साढ़े आठ बजे धौलाना-गुलावठी मार्ग स्थित गांव सपनावत बिजलीघर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर गांव सपनावत के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के जेब से मिले प्रपत्रों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई।
घर की सारी जिम्मेदारी उठाता था चांद
- युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के गांव निवासी तौकीर ने बताया कि चांद मोहम्मद की चार बहनें व एक भाई है। घर की सारी जिम्मेदारी चांद के कंधों पर ही थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।