{"_id":"609acedb8ebc3e8d384bab32","slug":"hapur-news-ghaziabad-city-news-gbd2185345193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ठेकेदार समेत सात की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ठेकेदार समेत सात की कोरोना से मौत
विज्ञापन
रेलवे ठेकेदार समेत सात की कोरोना से मौत
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से रेलवे ठेकेदार समेत सात मरीजों की मौत हो गई। 817 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 43561 लोग संक्रमण की चपेट में चुके हैं। अभी 5275 मरीजों का होम आइसोलेशन एवं अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कुल 337 संक्रमितों की मौत की पुष्टि शासन द्वारा की जा चुकी है।
रेलवे ठेकेदारों की संस्था इरिपा के अध्यक्ष, अखिल भारतवंशी ब्राह्मण महासभा के सचिव व बीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी समाजसेवी बालकिशन शर्मा के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने पर नोएडा के कैलाश अस्पताल में एक सप्ताह से भर्ती थे। मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनकी कंपनी धोबी घाट आरओबी सहित कई अन्य रेलवे प्रोजेक्ट निर्माण कर रही है।