Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur

साहित्य संसद के रूप में स्थापित हो रहा कथा संवाद ः उन्नियाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
hapur
साहित्य संसद का स्वरूप ले रहा कथा संवाद: सुरेश उनियाल
विज्ञापन

गाजियाबाद। सुप्रसिद्ध रचनाकार सुरेश उनियाल ने कहा कि कथा संवाद साहित्य संसद का स्वरूप लेता जा रहा है। यह आयोजन कहानी की वाचिक परंपरा को आगे ले जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि अच्छे होने का प्रमाण प्रकाशन नहीं होता। रविवार को शहर के रेडबरी होटल में कथा संवाद का आयोजन किया गया। साहित्यकारों की देर शाम तक महफिल जुटी रही।
रामचरित मानस का उदाहरण देते हुए उनियाल ने कहा की वाचिक परंपरा से ही वह मानस में निरंतर समृद्ध होता जा रहा है। छपी हुई रचनाओं में भी कच्चापन नजर आता है। लेखक अपना निर्माता स्वयं होता है। आज सुनी गई तमाम कहानियां इस बात का सुबूत हैं कि नई पीढ़ी समाज की विसंगतियों को सूक्ष्मता से देख रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज शर्मा ने कहा कि आप लिखकर सुनकर कहानीकार नहीं बन सकते। आपका कहा एक ही शब्द कहानी बना देता है और एक ही शब्द कहानी को बिगाड़ भी देता है। उन्होंने कहा कि आज सुनी गई सभी कहानियां कहानी हैं। क्योंकि वह करुणा के करीब हैं। करुणा ही कहानी को श्रेष्ठता की ओर ले जाती है। रविवार को कथा संवाद का पांचवां वार्षिक पड़ाव पूरा हो गया।
विज्ञापन

कथा संवाद में मनीषा गुप्ता ने वासुंदी, शकील अहमद ने बबुआ, प्रतिभा प्रीत ने नाइट लैंप, बीना शर्मा ने बत्तो व मनु लक्ष्मी मिश्रा ने कल्लो कहानी का पाठ किया। विमर्श में अशोक मैत्रेय, शिवराज सिंह, सुभाष चंदर, आलोक यात्री, रविंद्र कांत त्यागी, विपिन जैन, सुभाष अखिल, डॉ पूनम सिंह, अनिल शर्मा, अक्षयवर नाथ श्रीवास्तव, तेजवीर सिंह, एसएन शर्मा, वीणा शुक्ला, प्रतिमान उनियाल व सिमरन ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बागी सलमान, संजय वीर भदौरिया, अमित जैन, राष्ट्र वर्धन अरोड़ा, तिलक राज अरोड़ा, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, ओमकार सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed