फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hakika program stopped on suspicion of husband's second marriage

Ghaziabad News: पति की दूसरी शादी के शक में हकीका कार्यक्रम रुकवाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hakika program stopped on suspicion of husband's second marriage
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में शनिवार रात पति की दूसरी शादी कराने के शक में महिला ने हकीका समारोह को रुकवा दिया। महिला का कहना है कि उसका पति बिना बताए दूसरी शादी कर रहा था। वहीं, रिश्तेदारों का कहना है कि शादी नहीं हो रही थी। महिला ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि 16 दिसंबर 2018 में उनकी शादी दिल्ली में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद पति झगड़ा कर अलग रहने लगा। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। उन्होंने अपने पति के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में शिकायत दे रखी है। शनिवार रात उन्हें जानकारी मिली कि पति इंद्रापुरी कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर में बिना बताए दूसरी शादी कर रहा था। जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ इंद्रापुरी काॅलोनी पहुंची। यहां रिश्तेदार के घर हकीका (बच्चे का प्रोग्राम) चल रहा था। महिला ने समारोह को रुकवाया। महिला का आरोप है कि उन्होंने अपने पति को पकड़ लिया था लेकिन जिस महिला से शादी हो रही थी, उसके परिजनों ने पति को जबरन छुड़वा लिया। उनकी मां के साथ अभद्रता की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी विवेक कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पति को बुलाया जा रहा है। आसपास के लोगों से बात की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed