फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Haj pilgrimage canceled, passport will be sent by post

हज यात्रा हुई रद्द, डाक से भेजे जाएंगे पासपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Haj pilgrimage canceled, passport will be sent by post
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार हज यात्रा पर भी ग्रहण लग गया है। जिसके चलते हज पर जाने वाले लोगों को मायूसी हाथ लगी है। हज यात्रा पर जाने के लिए जिन लोगों का चयन किया गया था। उन्होंने यात्रा की प्रथम किश्त की धनराशि और अपना पासपोर्ट भी जमा कर दिया था। पासपोर्ट और रूपया जमा करने के बाद से हज पर भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। लेकिन इसी बीच मार्च के अंतिम सप्ता ह में कोरोना संक्रमण तेजी से बढने के चलते देश में लाकडाउन लगा दिया गया। जिसके बाद से लगातार आज तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं साउदी अरब सरकार की ओर से भी हज यात्रा स्थगित किए जाने के संकेत मिलने के बाद यात्रा पर जाने वालों की धनराशि और उनके पासपोर्ट को वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिले में लगभग 800 के करीब हज यात्रियों ने पंजीकरण कराया था जिनका पासपोर्ट और किश्त वापस की जाएगी। ................................... डाक से भेजे जाएंगे पासपोर्ट :— जिन लोगों ने हज पर जाने के लिए अपने पासपोर्ट हज कार्यालय में जमा किए थे। उनके पासपोर्ट अब डाक के माध्यम से घर भेजे जाएंगे। ऐसा कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते किया गया है। लोगों को फोन के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी जा रही है। जिन लोगों के पासपोर्ट जमा हैं वे हज कार्यालय में फोन कर पता कर सकते हैं कि उसका पासपोर्ट उनके पास तक कब तक पहुंचेगा। जमा की गई धनराशि की प्रथम किश्त भी हज पर जाने वाले यात्रियों के खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed