फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GST department defrauded of Rs 1.91 crore by showing business through bogus firm

Ghaziabad News: बोगस फर्म से व्यापार दिखा जीएसटी विभाग को लगाया 1.91 करोड़ का चूना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
GST department defrauded of Rs 1.91 crore by showing business through bogus firm
कौशांबी (गाजियाबाद)। जीएसटी विभाग की समीक्षा में कौशांबी स्थित केशव इंडस्ट्रीज की तरफ से 1.91 करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी की बात सामने आई है। मनोज कुमार तिवारी नाम के कारोबारी पर रद पंजीकरण वाली फर्मों से व्यापार होना दिखाकर विभाग से इनपुट टैक्स क्रेडिट रकम लेने का आरोप है। राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त रोहित पांडे की तहरीर पर 21 दिसंबर की रात पुलिस ने मनोज तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में जीएसटी के सहायक आयुक्त रोहित पांडे ने बताया कि केशव इंडस्ट्री की तरफ से विभाग में आईटीसी के लिए कपड़ों की खरीद व बिक्री के बिल लगाए गए थे। जब इन बिलों की समीक्षा की गई तब पता चला कि कंपनी की साझेदार फर्म के मालिक मनोज कुमार तिवारी की फर्म का पंजीकरण रद हो चुका है। इसके अलावा कैलाश इंडस्ट्रीज से भी खरीद फरोख्त दिखाई गई है।
विज्ञापन

उसके पंजीकरण रद होने की बात भी सामने आई। पंजीकरण न होने के बावजूद केशव इंडस्ट्री की तरफ से आईटीसी दाखिल कर 1.91 करोड़ रुपये का भुगतान भी ले लिया। इसके बाद कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी अधिकारी के जांच तथ्यों को विवेचना में शामिल किया है। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed