{"_id":"6a0f5d39ef67b5da84017239","slug":"grp-nabs-two-criminals-fleeing-after-robbing-a-jeweler-in-unnao-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-891382-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उन्नाव में सराफ से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को जीआरपी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उन्नाव में सराफ से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को जीआरपी ने पकड़ा
विज्ञापन
गाजियाबाद। उन्नाव के भवनीखेड़ा चौराहा स्थित जय कृष्णा सराफ की दुकान से 21 मई की दोपहर लाखों रुपये के गहने और नकदी लूटने वाले दो बदमाशों को जीआरपी और आरपीएफ ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों से लूटी गई चांदी और नकदी बरामद की गई है। जीआरपी और आरपीएफ ने दोनों बदमाशों को पीछा कर रही उन्नाव की पुलिस टीम को सौंप दिया है।
जीआरपी को उन्नाव पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर सूचना दी कि दो लुटेरे ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार होकर चंडीगढ़ भागने की फिराक में हैं। टीम ने जीआरपी और आरपीएफ को लुटेरों का हुलिया और अन्य पहचान मुहैया कराई। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। सूचना पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेनों में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान ऊंचाहार एक्सप्रेस में संदिग्ध युवकों की पहचान हुई। इस बीच पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।
जीआरपी ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। बदमाशों से हुई धक्कामुक्की के दौरान जीआरपी सिपाही रणवीर सिंह मामूली रूप से चोटिल हो गए। जीआरपी के मुताबिक दोनों बदमाशों से लूटी गई चांदी और कुछ नकदी भी बरामद की गई है। बदमाशों का पीछा कर रही उन्नाव पुलिस की टीम भी कुछ ही देर में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। जीआरपी ने दोनों को उन्नाव पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो 21 मई की दोपहर दो बाइकों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने सराफ कृष्णा को सुआ से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इस गिरोह के तीन बदमाशों को अलीगढ़ रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-चार से गिरफ्तार किया गया है।