{"_id":"58dbe00d4f1c1bfe0a6403c3","slug":"grp-also-created-the-anti-romeo-team","type":"story","status":"publish","title_hn":" जीआरपी ने भी बनाई एंटी रोमियो टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने भी बनाई एंटी रोमियो टीम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सिविल पुलिस की तर्ज पर जीआरपी ने भी रेलवे स्टेशन और उसके परिसर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम का गठन किया है। ये टीम परिसर और रेलवे पुल पर तैनात होकर अवांछित तत्वों की धरपकड़ करेगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों महिला यात्री सफर करती हैं। ट्रेनों के अंदर, स्टेशन परिसर और लाइनपार क्षेत्र को सिटी साइड से जोड़ने वाले रेलवे पुल पर भी रोजाना दर्जनों छात्राएं और महिलाएं आती-जाती हैं।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने भी अब एंटी रोमियो टीम बनाई है। जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि इस टीम में एसएसआई हरिंद्र सिंह, एसआई साधना के साथ रविंद्र, अर्चना बालियान, सविता चौधरी, जसपाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
यह टीम सुबह से शाम तक गश्त पर रहेगी। साथ ही स्कूल टाइम में स्कूल व कॉलेज से बंक मारकर रेलवे स्टेशन पर आने वाले छात्र-छात्राओं को भी ये टीम समझाएगी। कोई भी रोमियो महिलाआें को छेड़ता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
महिला कोच में नहीं होगा पुलिस स्कॉर्ट
ट्रेनों में लगे महिला कोच में कोई भी पुलिस स्कॉर्ट नहीं बैठेगा न चेकिंग करेगा। यहां तक की कोच में महिला पुलिस कर्मी भी नहीं बैठेंगी। यह दिशा निर्देश रेलवे के डीजीपी ने दिए हैं। जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह के मुताबिक पिछले हफ्ते रेलवे के डीजीपी ने लखनऊ में सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई थी।
बैठक में ट्रेनों के साथ रेलवे स्टेशन पर सीमित संसाधनों में सुरक्षा के बेहतर उपाय करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें मुख्य रूप से निर्देशित किया गया कि महिला कोच में कोई भी पुलिस कर्मी चेकिंग करने के साथ उसमें बैठेगा नहीं। महिला पुलिस कर्मी कोच में चेकिंग करेंगी, लेकिन वह भी कोच में नहीं बैठ सकती हैं।