फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grabbed Rs 54.65 lakh in the name of the committee, also accused of looting

Ghaziabad News: कमेटी के नाम पर 54.65 लाख रुपये हड़पे, लूट का भी लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 54.65 lakh in the name of the committee, also accused of looting
गाजियाबाद। गोविंदपुरम निवासी एक महिला ने अवंतिका एक्सटेंशन में रहने वाले एक दंपती समेत चार लोगों पर कमेटी के नाम पर 54.65 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर अभद्रता की और 10 हजार रुपये व दस्तावेज छीन लिए। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी तो कोर्ट का सहारा लेकर बबीता तेवतिया, रोहताश तेवतिया, हार्दिक और अन्नू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि बबीता तेवतिया अपने पति रोहताश और बेटे हार्दिक उर्फ गोलू के साथ गोविंदपुरम में रहती थी। अब ये अवंतिका एक्सटेंशन में रह रहे हैं। आरोप है कि बबीता ने उन्हें विश्वास में लेकर कमेटी डालने के लिए कहा। अक्तूबर 2022 से अलग-अलग कमेटी में उन्हें जोड़ लिया। आरोप है कि समय पूरा होने के बाद भी बबीता ने उन्हें रुपये नहीं दिए। और महिलाओं को जोड़ने के लिए बबीता ने कहा ऐसे में उन्होंने तीन समूह बनाकर महिलाओं से बबीता के पास रुपये निवेश करा दिए। ऐसे करके बबीता ने 54.65 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद बबीता, उसके पति व बेटे ने कुछ कार्ड पर हस्ताक्षर भी कराए। आरोप है कि अब रुपये नहीं लौटा रहे। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed