फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   God put the jam on cutting ticket Mavi supporters

टिकट कटने पर ईश्वर मावी के समर्थकों ने लगाया जाम

Fri, 30 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी Updated Fri, 30 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
God put the jam on cutting ticket Mavi supporters
राज‌नी‌‌ति - फोटो : अमर उजाला
लोनी विधानसभा सीट से पूर्व सपा प्रत्याशी ईश्वर मावी का टिकट कटने से नाराज उनके समर्थकों ने बृहस्पतिवार को लोनी तिराहे पर रोड जाम लगाकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान करीब आधा घंटा वाहन चालक जाम से जूझते रहे। पुलिस केे पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को रोड से हटाकर जाम खुलवाया गया।    
विज्ञापन

 
बुधवार को प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी होने पर ईश्वर मावी के समर्थकों को काफी झटका लगा। मावी के समर्थक सुबह करीब दस बजे लोनी तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने रोड जाम कर पार्टी द्वारा लोनी का प्रत्याशी बदलने पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। जाम लगने की सूचना पर भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा। सीओ लोनी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि कार्यकर्ताओं को हटाकर तुरंत जाम खुलवाया गया।       
विज्ञापन


तीसरी बार टिकट कटने से दुखी हूं: ईश्वर मावी      
अचानक टिकट काटे जाने के बाद ईश्वर मावी ने बताया कि वह 20 साल से सपा की राजनीति में सक्रिय हैं। वह युवजन सभा के प्रदेश सचिव और बागपत जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। सबसे पहले 2007 में खेकड़ा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि चुनाव से ठीक पहले उनका टिकट काट दिया गया। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि 2012 में लोनी से टिकट दिया जाएगा। बाद में औलाद अली को टिकट दे दिया गया। मार्च 2016 में भी मुझे प्रत्याशी बनाया गया था।

ईश्वर का कहना है कि लोनी से लोकल कैंडीडेट चुनाव लड़ेगा तो इसका सीधा लाभ पार्टी को होगा। वह लोनी के ही रहने वाले हैं जबकि राशिद गाजियाबाद से हैं। ईश्वर ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो समर्थकों से बातचीत कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। मावी ने कहा कि वह लखनऊ में ही हैं, शुक्रवार को सपा सुप्रीमो से मुलाकात करेंगे। 


फैसले के विरोध में प्रदर्शन गलत- राशिद मलिक
टिकट मिलने से उत्साहित राशिद मलिक ने कहा कि करीब 10 साल से वह और ईश्वर पार्टी के लिए काम कर रहें हैं। टिकट कटने पर मावी की नाराजगी जायज है। हालांकि अगर पार्टी कार्यकर्ता आलाकमान के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि वह मावी से बात कर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed